घोड़ाडोंगरी पिछले लगभग 15 दिनों से घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है घोड़ाडोंगरी के मुख्य मार्ग से लगे घरों व दुकानों में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या लगातार देखने को मिल रही है दिन में अधिकांश समय वोल्टेज कभी कम कभी ज्यादा होता रहता है जिसके चलते लोगों के घरों में लगे पंखे कूलर की मोटरे भी जल रही हैं कम बारिश की वजह से जहां गर्मी से लोगों को राहत भी नहीं मिली थी कि वही विभाग की उदासीनता से लोगों को भारी गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ रहा है वही उन लोगों के घरों में पंखों की धीमी गति या रफ्तार के चलते आम लोगों की रात में भी नींद नहीं हो पा रही जिसके चलते अधिकांश लोगों को अनिद्रा की समस्या
भी देखने में मिल रही है वही व्यवसायिक दुकानदारों की मानें तो कम वोल्टेज के चलते फ्रिज में रखा दूध आइसक्रीम का व्यापार करने पाना भी असंभव हो रहा है जिसके चलते दूध आइसक्रीम के व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों की माने तो कम वोल्टेज के चलते इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुधारने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सामान्यतः दुकान का घरों में 220 वाट की सप्लाई होनी चाहिए किंतु लो वोल्टेज की समस्या के चलते अचानक वोल्टेज कम या ज्यादा होने पर व्हाट 160, 170 हो जाता है और कभी-कभी क्षमता से अधिक वाट की सप्लाई होने लगती है ,
जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले व्यवसायियों को भी कम वोल्टेज के कारण उपकरणों को सुधारने में उपयोग की जाने वाली सोल्डिंग करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कम वोल्टेज के चलते हैं सोल्डिंग करने वाली मशीनें गर्म ही नहीं हो पाती जिससे उनके व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है,
अधिकांश महिलाओं में तो घरों के फ्रिज को बिजली के बोर्ड से निकालकर भी रख दिया है,
क्योंकि वोल्टेज कम ज्यादा की समस्या से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी ,जैसे उपकरण में बहुत जल्दी खराबी आती है ,
कहीं आप भी तो अवैध कॉलोनी में नहीं रह रहे ,जाने घोड़ाडोंगरी में कौन सी है अवैध कॉलोनी
विभाग की उदासीनता के चलते लोगों को गर्मी उमस का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में विभाग की जिम्मेदारी बन जाती है कि विभाग अपने उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान शीघ्र अति शीघ्र करें किंतु पिछले 15 दिनों से अधिक कम वोल्टेज की समस्या से लोग अभी भी जूझ रहे हैं लोगों से चर्चा में पता लगा कि जब कम वोल्टेज की शिकायत विद्युत कंपनी के कर्मचारियों से की जाती है तो वो इसे माइनर फाल्ट बताकर शिकायतो को हवा हवाई कर देते हैं ,
पिछले 15 दिनों से बनी इस समस्या पर विभाग की चुप्पी से लोगों में अब रोष देखने को मिल रहा है ।
Comments are closed.