जिले के जनपद पंचायत शाहपुर के ग्राम रायपुर में मंगलवार को आयोजित ग्राम सभा एवं शांति विवाद निवारण समिति की समझाईश पर एक ही परिवार के दो पक्षों में रास्ते को लेकर चल रहे जमीनी विवाद को सुलझाया गया। ग्राम सभा में दोनो पक्षों की सहमति बनी की वे भविष्य में इस तरह के विवाद नहीं करेंगें।
निराकरण के पश्चात दोनों पक्षों ने ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर पेसा समन्वयक श्री लाबू सिंह चिल्हाटे द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को पेसा नियमों की जानकारी दी गई एवं पेसा एक्ट के प्रति जागरूक किया गया।
Comments are closed.