प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोपी समन्वयक की कमान

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जेपी धनोपिया उपाध्यक्ष एवं प्रभारी समस्त विभाग प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश कांग्रेश ने पुनर्वास क्षेत्र चोपना के कांग्रेसी कार्यकर्ता मिथुन विश्वास को समन्वयक नियुक्त किया है उन्हें भेजे गए नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान . श्री कमलनाथ जी ( पूर्व मुख्यमंत्री ) के निर्देशानुसार आपको म.प्र . कांग्रेस समाज समन्वय प्रकोष्ठ के अन्तर्गत बंगाली समाज के लिए समन्वयक नियुक्त किया जाता है । आशा है कि आप आदरणीया श्रीमति सोनिया गांधी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी

की भावनानुसार प्रदेश में निवासरत आपसे संबंधित बंगाली समाज के व्यक्तियों को एकजुटकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ने एवं उनके हितों के संरक्षण के लिए कार्य करेंगे ।

Comments are closed.