युवा कांग्रेसी सारणी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर सारणी , एवं बग़डोना स्थित हनुमान मंदीर में हनुमान चालीसा पाठ किया
*युवा कांग्रेस ने हनुमान चालीसा पाठ कर कहा की भाजपा को सद्बुद्धि दे बजरंगबली*
बजरंग दल द्वारा विगत दिवस जबलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में घुसकर की गई तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटना अत्यंत निंदनीय है बजरंग दल ओर विश्व हिंदू परिषद जैसे भाजपा के अनुयाई संगठनों की फितरत ही समाज में धार्मिक भावनाओं को भड़का कर आपस में बांटने की रही है बजरंगबली तो हम सब के आराध्य देव है हम सब उनकी पूरे श्रद्धा भाव से उपासना करते हैं लेकिन बजरंग दल, हनुमान जी की आड़ लेकर भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर उनके अग्रिम संगठन बजरंग दल द्वारा जिस प्रकार से जिला कांग्रेस कार्यालय जबलपुर में घुसकर
इस अप्रिय घटना को अंजाम दिया गया है वह माफी योग्य नहीं है अतः प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के निर्देशानुसार इस कृत्य के विरोध में प्रदेश व्यापी विरोध किया गया जिसमें भाजपा और बजरंग दल जैसे संगठनों कि सद्बुद्धि हेतु पूरे प्रदेश में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया इसी तारतम्य मे आज युवा कांग्रेस सारणी ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत धोटे एवं रोहित भारती के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी सारणी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर सारणी , एवं बग़डोना स्थित हनुमान मंदीर में हनुमान चालीसा पाठ किया
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के भूषण कांति ,गौतम नागले ,रोहित भारती, बंटी करोसिया फैयाज अंसारी ,करण झारबडे, नितिन राजपूत, राहुल जयसवाल, प्रकाश मालवीय ,सोनू सोनी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी भोला कांति, विक्की सिंह , गोविंदा एरोलू ,किशोर चौहान, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष नारायण खातरकर रामरतन यादव, भरत सोनी एवं ने कांग्रेस जन उपस्थित रहे
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह एव बैतूल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी पहुंचे रानीपुर
Comments are closed.