घोड़ाडोंगरी बरबटपुर रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे पटरी पर आज एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई ।मिली जानकारी के मुताबिक भैयालाल विश्वकर्मा उम्र 62 वर्ष निवासी गोनापुर भयावाडी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
जिनका शव भयावाडी रेलवे गेट के नजदीक देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के नजदीक इकट्ठा हो गए। लोगों के मुताबिक सुबह 8 बजे के करीब बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हुई ।
Comments are closed.