नगर के स्थानीय गुरुद्वारे में बैसाखी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरु सिंह सभा घोड़ाडोंगरी द्वारा इस अवसर पर गुरुद्वारे में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई । देखे वीडियो
सुबह से ही ढोल मंजीरो की थाप पर भजन कीर्तन का दौर चला । उसके बाद अरदास के उपरांत गुरुद्वारे में विशाल लंगर का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी धर्म के लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। गुरु सिंह सभा घोड़ाडोंगरी के तत्वधान में स्थानीय गुरुद्वारे में वैशाखी का उत्साह हर वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

Comments are closed.