Sarni congres : गर्मजोशी के साथ कांग्रेस जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी का जगह-जगह किया गया स्वागत
काली माई ट्रांसपोर्ट नगरी राजीव चौक तिगड्डा नाना कांप्लेक्स में हुआ भव्य स्वागत
Sarni congres : सारनी।विधानसभा चुनाव करीब आते ही कांग्रेस पार्टी सक्रिय दिखाई देने लगी है जिला कांग्रेस प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य सारनी दौरे पर थे जिनका कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के वरिष्ठ नेता विक्की सिंह के नेतृत्व में काली माई नगरी,राजीव चौक तिगड्डा और नाना कांप्लेक्स में गर्मजोशी के साथ स्वागत करने का कार्य किया इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा,
Ghoradongri ki taza khaber : कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल – देखे वीडियो
शहरी ग्रामीण क्षेत्र के हेमेंद्र वागादरे, प्रदेश सचिव समीर खान पीसीसी डेलिकेट तिरुपति एरूल मनोज मालवीय ,स्पेशल लाल, अनुराग मिश्रा,बृज भूषण पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस के बैतूल जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में कार्य करें निश्चित तौर से हमें सफलता मिलेगी उन्होंने बैठक के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता
पदाधिकारियों को यह भी कहा कि कांग्रेस का छोटा से छोटा सिफाई अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता विक्की सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को हर स्तर पर मजबूत एवं मजबूती पर पहुंचाने का प्रयास किया जाता है लेकिन सिस्टम में कहीं ना कहीं भारी दोष होने की वजह से अनिश्चिता आगे आ जाती है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अनुभव शील और ऊर्जावान कार्यकर्ता पदाधिकारियों को महत्व दिया जाना चाहिए
लेकिन बाबा आदम के जमाने की गठरी को लेकर ढोला न्याय संगत नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता सभी स्थानों पर उपस्थित रहे।







