नगर पालिका ने सड़क पर खड़ी खटारा फोर व्हीलर को हटाया

 

सारनी- वार्ड नम्बर एक में उस वक्त भीड़ जमा हो गई जब अचानक ही पुलिस के साथ नगर पालिका संयुक्त अमला दल बल और जेसीबी मशीन के साथ कारवाही करने मोहल्ले में पहुचा। सारनी थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगुवे ने बताया कि आवेदक अशोक पचोरिया द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई है कि मेन रोड पर दो खटारा फोर व्हीलर कई महीनों से खड़ी कर रखी है जिसके कारण रोड जाम होना और नालिया टूटने,जाम लगने जैसी घटना हो रही है

जिस पर गाड़ी मालिक को समझाइश एवं नोटिस देकर गाड़ी हटाने को कहा गया था लेकिन उसके बावजूद भी गाड़ी नहीं हटाई गई थी जिस पर नगरपालिका बल के साथ पुलिस बल संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन द्वारा फोर व्हीलर को रोड पर से हटाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.