त्रिपुरा में आज भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर माणिक साहा आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर माणिक साहा आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। अगरतला में स्वामी विवेकानंद मैदान पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आचार्य, डॉक्टर साहा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, कई केन्द्रीय मंत्री, पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.