कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में दी गई सीपीआर हेल्थ केयर की ट्रेनिंग छात्राओं को किया जागरूक

यूनाइटेड हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज आठनेर के कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में दी गई सीपीआर हेल्थ केयर की ट्रेनिंग छात्राओं को किया जागरूक।

आज आठनेर के कन्या शाला हाई स्कूल में कक्षा बारहवीं की छात्राओं को वोकेशनल ट्रेनिंग दी गई जिसमें सीपीआर और हेल्थ केयर के बारे में बताया गया यूनाइटेड हेल्थ वेलफेयर एसोसिएशन के संभाग अध्यक्ष डॉ योगेश पवार द्वारा छात्राओं को आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुण सिखाए अचानक अचेत होने पर करंट लगने के बाद हार्ट के बंद होने की स्थिति में छाती के बीचों बीच को दबाकर मरीज को स्वस्थ करने का प्रयास किया जाता है एवं हेल्थ केयर में प्राथमिक चिकित्सा देना जैसे तत्काल हुई घटना में मरीज की स्थिति देखकर उसे तत्काल उपचार प्रदान करना सिखाया गया वोकेशनल ट्रेनर्स रोशनी पवार द्वारा शरीर में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया गर्मियों में अधिकतर शरीर के वाटर लेवल में गिरावट आने पर मरीज को त्वरित उपचार देने के बारे में बताया गया पानी की कमी से होने वाले रोग यूरिन समस्या की जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.