ब्रेकर से हो रही दुर्घटनाए

 

आमला।पंखा आमला मार्ग पर ग्राम ससाबड चौराहे के ब्रेकरों के कारण आए दिन दुर्घटनाओ का सिलसिला जारी है ।वायुसेना द्वारा बीते 5,6 साल पहले पंखा तक सड़क निर्माण करवाई गई थी जिसमे ग्राम ससाबड पर दो बड़े ब्रेकर निर्माण किये गए थे लेकिन ब्रेकरों पर चेतावनी हेतु किया गया कलर पेंट पिछले 1 वर्ष से पुरी तरह मिट गया है जिससे आवाजाही करने वाले दोपहिया वाहन चालक अनजान होने से दुर्घटना के शिकार होते है बीते 1 वर्ष पूर्व ग्राम परसोडी एक महिला ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने पर सड़क पर गिरने से मौत गई थी इसके अलावा भी आए दिन ऐसी दुर्घटनाए वाहन चालको साइकल सवारों के साथ हो रही ।कुछ जागरूक नागरिक द्वारा इन ब्रेकरों पर दुर्घटना से लोगो को बचाने के लिए चुने से पुताई करवाई गई लेकिन चुना मिटने से फिर दुर्घटना हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.