बसों से प्रेशर हार्न हटवाये गये12 बसों के खिलाफ कार्यवाही

“ पुलिस थाना आमला द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बसों से प्रेशर हार्न हटवाये गये, 12 बसों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर 6000 रूपये समन शुल्क भी वसूल किया गया ”,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिले मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनाँक 03/02/2023 को आमला कस्बा मे पुलिस थाना आमला द्वारा वाहन चैकिंग करते हुये वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने, हेल्मेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, प्रेशर हार्न न बजाने संबंधी समझाईश दी गई। शहर के सकरे रोड़ पर अनावश्यक दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़ा न की अपील भी की गई साथ ही चैकिंग के दौरान 12 बसों से प्रेशर हार्न हटवाये गये तथा 6000 रूपये समन शुल्क वसूला गया। प्रेशर हार्न के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.