वेकोली पाथाखेड़ा के खिलाड़ी अरुण ठाकुर को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड में दी गई श्रद्धांजलि

 

 

सारणी
वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा के फुटबॉल खिलाड़ी स्वर्गीय अरुण ठाकुर को जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में आयोजित स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम में स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्वर्गीयअरुण ठाकुर के परिजनों के साथ जो स्वयं एक फुटबॉल खिलाड़ी थे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम मैं सर्वप्रथम अरुण कुमार ठाकुर के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पमाला अर्पित कर अरुण ठाकुर के बड़े भाई एवं उनकी भाभी और उनके रिश्तेदारों के साथ मिलकर, जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, जीपी सिह, मनोज ठाकूर ने उनके सहपाठी और डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा में उनके साथ खेलने वाले खिलाड़ी भरत सिंह ,हबीब खान ,अशोक सेन गुप्ता ,संजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गुप्ता ,काली चौरासे सहित अनेक मित्रों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गईl इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम संरक्षक रंजीत सिंह और सुधा चंद्रा ने कहा कि अरुण ठाकुर पाथाखेड़ा फुटबॉल ग्राउंड के एक फाउंडर मेंबर और फुटबॉल खिलाड़ी थेl उन्होंने डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा में फुटबॉल खेलते हुए कंपनी में ख्याति प्राप्त की थी, बिहार कटिहार में वह एक ट्रक दुर्घटना में अपनी पत्नी सहित परिवार के अन्य 5 सदस्यों के साथ अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए lआज जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्य स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति टूर्नामेंट में सम्मिलित होने वाले सभी खिलाड़ी और ग्राउंड पर बैठे सभी दर्शक ने एक साथ मिलकर दिवंगत फुटबॉल खिलाड़ी अरुण ठाकुर और उनके परिवार को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया, एक खिलाड़ी होने के नाते हम सभी का यह कर्तव्य भी है l ईश्वर से प्रार्थना है ऐसी भीषण समय पर उन्हें दुख सहने की शक्ति प्रदान करें lइस श्रद्धांजलि सभा में अनिल ठाकुर, सुधीर ठाकुर, नीरज ठाकुर, बनारसी ठाकुर, बनारशी ठाकूर, सुनील ठाकुर,मनोज ठाकुर, शंकर ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, राहुल ठाकुर,मुन्ना ठाकुर, सरोज ठाकुर उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.