प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 11 बजे आकाशवाणी से करेंगे मन की बात
प्रधानमंत्री कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के श्रोताओं के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस कार्यक्रम की 96वीं और इस वर्ष की अंतिम कड़ी होगी।
कार्यक्रम का आकाशवाणी, दूरदर्शन, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज ऑन ए आई आर मोबाइल ऐप के समूचे नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के बाद यह कार्यक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।







