कलेक्टर के निर्देश : निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए

कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने शुक्रवार को जिले में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका जनप्रतिनिधियों से उद्घाटन करवाया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्रा भी मौजूद थे।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य, शिक्षा, उच्च शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, हाउसिंग बोर्ड, महिला बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र एवं अन्य विभागों के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की कार्यवार समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में विलंब होने एवं विलंब के कारणों पर संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री पर नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में निर्माण कार्यों से संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.