सालीचौका में हुआ आनंदोत्सव का आयोजन

मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839

सालीचौका गाडरवारा-नगर परिषद सालीचौका के द्वारा शासन के निर्देशानुसार नागरिकों में आनंद का संचार करने हेतु आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। आनंद उत्सव अंतर्गत खेल प्रतियोगिता कबड्डी, मलखंब, बोरा रेस, पिट्ठू खेल, रस्सा कसी, का आयोजन किया गया।
जिसमे स्कूली छात्र छात्राओ सहित आम नागरिकों ने भाग लिया एव खेलो का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद सालीचौका के अध्यक्ष राकेश सिलावट, उपाध्यक्ष छोटी बाई बड़कुर, मनीष राय (छोटू भैया), पार्षद जितेंद्र राय, संसद प्रतिनिधि रामनारायण बड़कुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भवानी प्रसाद शर्मा, एव अन्य पार्षदगण, जनप्रतिनिधि शामिल रहे। नगर परिषद से आनन्दउत्सव के नोडल अधिकारी सौरभ राय, सहायक नोडल अधिकारी तेजपाल पटेल, शेख आरिफ खान वरिष्ठ लिपिक, कर्मचारीगण धर्मेंद्र पटेल, शुभम राय, लेखराम वर्मा, मोहित कौरव, एव अन्य कर्मचारियों ने कार्यक्रम आयोजन में आवश्यक सहयोग दिया।
कार्यक्रम के समापन में जितेंद्र राय के द्वारा विजेताओं को पुरुष्कार राशि प्रदान की गई,शील्ड ट्रॉफी प्रदान की गई।नगरपरिषद के आयोजन की नगर में हो रही सराहना।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Leave A Reply

Your email address will not be published.