दुनिया की सबसे बुजुर्ग नन फ्रांस की ल्‍यूसायल रैंडॉ का 118 वर्ष की आयु में निधन

 

दुनिया की सबसे बुजुर्ग नन फ्रांस की ल्‍यूसायल रैंडॉ का 118 वर्ष की आयु में देहान्‍त हो गया है। वर्ष 1944 में नन बनने  के बाद उन्‍होंने सिस्‍टर आन्‍द्रे का नाम ग्रहण किया। उनका निधन फ्रांस के तॉलोन शहर के एक नर्सिंग होम में हुआ। इसकी जानकारी नर्सिंग होम के प्रवक्‍ता डैबिट तबेला  ने दी। नेत्रहीन और व्हीलचेयर पर पर होने के बावजूद सिस्‍टर आंद्रे हमेशा बुजुर्गों की सेवा में जुटी रहती थी। वर्ष 1904 में दक्षिण फ्रांस में जन्‍मी सिस्‍टर ऑन्‍द्रे ने दोनों विश्‍व युद्ध और इस दौरान फ्रांस के 27 राष्‍ट्राध्‍यक्षों का समय भी देखा

Leave A Reply

Your email address will not be published.