भूले बिसरे गीतों पर देर रात तक झूमे श्रोता, आनंदम उत्सव में आज दोपहर में देश भक्ति गीत, शाम को भजन संध्या

 

_मठारदेव बाबा के मेले में नगर पालिका आनंदम उत्सव का आयोजन 21 जनवरी तक रोजाना दोपहर एवं शाम को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम |_

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आनंदम उत्सव मनाया जा रहा है। बाबा मठारदेव के मेले में आनंदम उत्सव के तहत मंगलवार 17 जनवरी की शाम भूले बिसरे गीतों पर आधारित आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। इसमें मदन चौधरी एवं ग्रुप के कलाकारों ने सदाबाहार पुराने गीत सुनाए।

कार्यक्रम की शुरूआत मंगलवार शाम 6.30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सभापति दशरथ सिंह जाट, पार्षद योगेश बर्डे, मनोज ठाकुर, संगीता सूर्यवंशी, प्रवीण सोनी, जफर अंसारी, टीआई रत्नाकर हिंगवे, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पासे ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शुरूआत गायक कलाकार राजेश बरवड़े ने शिर्डी वाले साई बाबा आया है तेरे दर पर सकली भजन से की। इसके बाद साथी कलाकार मोहिनी नागले, माला नागले ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। विशेष आकर्षण नर्मदापुरम से आए सेक्सोफोन प्लेयर जित्तू बैन रहे। इस मौके पर रफी, लता किशोर और मुकेश के नगमों की प्रस्तुतिया हुई। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सुधा चंद्रा, कुबेर डोगरे, सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार, आनंदम उत्सव प्रभारी विनायक बागडे समेत अन्य लोग उपस्थित थे। आनंदम उत्सव में गुरुवार 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे से आरआरबी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम एवं शाम 6 बजे से सुरभि जागरण ग्रुप द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.