रेड रोज शोभापुर सुपर 16 एव किगं शूटर ने मैच जीत कर सुपर 8 मे पहुंचने वाली पहली टीम बनी
आज सुपर संडे को सुपर 8 के चार मैच खेले जाएंगे
सारनी । स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवे दिन 2 मैच खेले गए । पहला मैच रेड रोज शोभापुर एवम रॉयल क्लब घोड़ाडोंगरी के बीच खेला गया रेड रोज शोभापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया रेड रोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 177 रन बनाए । जवाबी पारी खेलने उतरी रॉयल क्लब घोड़ाडोंगरी ने 12 ओवर मे 129 रन ही बना पायी और यह मैच उन 49 रनों से हार गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रेड रोज के जस्सी रहे जिन्होंने 28 गेंदो पर 57 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच वाय डी पांढरा एवं किंग शूटर पाथाखेड़ा के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए वाय डी पांढरा ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 54 रन बनाए 55 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग शूटर पाथाखेड़ा ने आठवें ओवर में 55 रन बनाकर 8 विकेट से यह मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच तारीक जिन्होंने 3 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने । आज के अतिथी विनीत गीते भाजपा मंडल अध्यक्ष टिमरनी अंकित कनेरे जिला संयोजक,जितेश राय,संदीप कैथवास,दीपक धोटे, सुनील सरेआम प्रदेश प्रचार सचिव पावर इंजीनियर एंड इंप्लाइज एसोसिएशन, काली माई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोड़े, विनय मदने,प्रकाश शिवहरे, संदीप झपाटे,भीम बहादूर थापा, योगेश बर्डे, मुकेश यादव, रमेश पवार उपस्थित थे। इस अवसर पर संरक्षक रंजीत सिह,सुधा चन्द्रा,जीपी सिह, खुशीलाल पवार,किशोर ड़ेहरिया, गणेश महस्की, संजीत चौधरी,मिंटू वोहरा,राजा पण्ड्राग्रे, दिलीप विश्वकर्मा, रवि यादव, लक्ष्मण साहू,संतोष राजेश उपस्थित थे
