Betul : Amla बस स्टैंड क्षेत्र में हो चौपाटी निर्माण। पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर

 

आज वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर द्वारा द्वारा नगर पालिका पहुंचकर पी आई सी के सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नितिन गाडरे नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री किशोर माथनकर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नाम पत्र दिया पार्षद ने बताया कि आज मेरे द्वारा पत्र देकर वार्ड क्रमांक 9 में बस स्टैंड के साइड की रेलवे की रिक्त भूमि जहां पूर्व में जीआरपी की क्वार्टर थी उसे रेलवे विभाग द्वारा तोड़ दिया गया है अब वह जगह रिक्त है वहां पर नगर के छोटे व्यापारी जिसमें गुपचुप चाट भंडार पोहा जलेबी चाय पान ठेले रसवंती जूस सेंटर चला कर जीवन यापन करने वाले छोटे छोटे व्यापारी भाई बहनों के लिए चौपाटी निर्माण के लिए पत्र दिया गया है ताकि नगरपालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी रेलवे विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर इस कार्य को पूरा करें चौपाटी निर्माण होने से इन छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित किया जा सकेगा और नगर की सुंदरता भी बढ़ेगी इसी को मध्य नजर रखते हुए आज मेरे द्वारा मांग की गई है इस मौके पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्री नितिन गाडरेउपाध्यक्ष श्री किशोर माथनकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री नीरज श्रीवास्तव पी आई सी के मेंबर सभापति अमीत हुरमाडे रोहित हारोड़े श्रीमती दीक्षा मयूर सुरजेकर श्रीमती अलका मानकर पीयूष अतुलकर एवं प्रकाश देशमुख और अन्य कर्मचारी मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.