दुनिया भर में आज क्रिसमस का पर्व हर्षोउल्‍लास से मनाया जा रहा है। ईसाई मत के लोग इस दिन ईसा मसीह का जन्म दिवस क्रिसमस के रूप में मनाते हैं

आज क्रिसमस पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है

दुनिया भर में आज क्रिसमस का पर्व हर्षोउल्‍लास से मनाया जा रहा है। ईसाई मत के लोग इस दिन ईसा मसीह का जन्म दिवस क्रिसमस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर लोग अपने घरों को क्रिसमस ट्री और जगमगाते सितारों से सजाते हैं और एक दूसरे को उपहार देते हैं। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थाना सभाओं का आयोजन किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। एक ट्विट में श्री मोदी ने कहा, मैरी क्रिसमस, यह विशेष दिन समाज में सदभाव और उल्‍लास की भावना को मजबूत बनाए। उन्‍होंने कहा कि लोग यीशु मसीह के नेक विचारों का स्‍मरण करते हैं और समाज की सेवा करने पर जोर देते है।