तापमान शून्य से नीचे कश्मीर में शीतकालीन मौसम “चिल्ला-ए-कलां” की शुरूआत
कश्मीर में तापमान जमाव बिन्दु से नीचे, चालीस दिन के चिल्लई कलान की शुरुआत
कश्मीर में तापमान के शून्य डिग्री से नीचे जाने के साथ ही घाटी में 40 दिन की कडाके की ठंड शुरू हो गई है। रात के तापमान में बड़ी गिरावट आने से सर्दी बढ़ गई है। श्रीनगर सहित अधिकांश इलाकों में रात का तापमान काफी नीचे चला गया।
जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े पत्थर के खिसकने से वाहनों की आवाजाही रोकी गई

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवल पुल के पास आज एक बड़े पत्थर के खिसकने के कारण जम्मू से चेनानी, पटनीटॉप, डोडा, रामबन, गूल, बनिहाल श्रीनगर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। राजमार्ग से मलबा हटाने का काम चल रहा है। राजमार्ग बंद होने से सैकड़ों यात्री वाहन और ट्रक विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।
कश्मीर में शीतकालीन मौसम “चिल्ला-ए-कलां” की शुरूआत

कश्मीर घाटी में चालीस दिन के शीतकालीन मौसम “चिल्ला-ए-कलां” की शुरूआत के साथ ही श्रीनगर और अन्य हिस्सों में आज मौसम की सबसे ठंडी रात रही।
श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीती रात शहर में तापमान शून्य से 4 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस नीचे तथा पहलगाम में शून्य से नीचे 6 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में रात का तापमान शून्य से 4 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 2 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस नीचे और अनंतनाग में 4 दशमलव 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 4 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 दशमलव 6 डिग्री से नीचे रहा।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घाटी में तेज शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की है।







