19 नवंबर को बैतूल के नेहरू पार्क में मनाया जायेगा पुरुष दिवस

बैतूल जिले में पहली बार पुरुषों के समान में 19 नंवम्बर को अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस पुरे उत्साह के साथ मनाया जायेगा|
यह प्रोग्राम पुरुषो के हित के लिए काम करने वाली गैर सरकारी संस्था Save India Family SIF (NGO) मनाने जा रही है ।
अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर बैतूल के समानित और आदरणीय जनो को आमंत्रित किया गया है | समाजसेवी मीरा एंथोनी जी मुख्य अथिति के तोर पर पधारेगी ।पुरुष दिवस 1 से 3 बजे तक नेहरू पार्क बैतूल में मनाया जायेगा ।
संस्था के काउंसलर डॉ संदीप गोहे ने बताया कि बहुत विडंबना है कि हमारे समाज में पुरुषो का स्थान महत्वपूर्ण है किन्तु उनके लिए कभी पुरूष दिवस नहीं मनाया जाता है । बहुत से लोगों को यह भी नहीं मालूम कि पुरूष दिवस भी होता है । समय के साथ धीरे धीरे पुरूषो के संरक्षण एवं उनकी समस्याओ को सुनने समझने और निराकरण की आवश्यकता है |

डॉ संदीप गोहे ने बैतूल और बैतूल जिले के पुरुष साथियो से अपील किया हैं कि 19 नवम्बर को सभी अपने पिता, पति और उन सभी लोगो को याद जरूर करे जिनसे आपको जीवन में मार्गदर्शन या कुछ न कुछ सीखने, समझने एवं आगे बढ़ने प्रेरणा मिली हो ।
उन्होने सभी से ये भीं अपील किया है की 19 नवंबर को नेहरू पार्क बैतूल में पुरुष दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है जिसमे अधिक से अधिक सामिल हो ।

डॉ संदीप गोहे ने SIF संस्था के बारे में बताया कि गत 3 सालों से बैतूल जिले में कार्यरत है जो झूठे आरोपों में फसे पुरुषों की निशुल्क सलाहकारी मदद करती हैं|

संस्था का आल इंडिया एक मात्र टोल फ्री नंबर 8882498498 है जिसमें कि कोई भी प्रताड़ित पुरुष फोन कर निशुल्क मदद ले सकता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.