दुनावा मंडल के सभी 11 शक्ति केंद्रों पर प्रभारी नियुक्त किए

मुलताई ब्लाक के दुनावा मंडल में आज भारतीय जनता पार्टी की ग्राम बरखेड में आयोजित मंडल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ एवं पालक संयोजक की संयुक्त बैठक में मंडल प्रभारी श्री नरेंद्र गढ़ेकर जी मंडल अध्यक्ष श्री परसराम खाकरे की अध्यक्षता में बैठक संपन्न की गई जिसमे सभी 11 शक्ति केंद्रों के प्रभारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ और मंडल पदाधिकारियों के समन्वय से 11 शक्ति केंद्रों की समिति का गठन किया गया इस अवसर पर मंडल प्रभारी श्री नरेंद्र गढ़ेकर जी द्वारा

पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजना एवम केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आज सभी पत्र हितग्राहियों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है हम सभी मिलकर शक्ति केंद्रों के प्रत्येक बूथों पर प्रदेश एवम केंद्र सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने में सहयोग करे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री परसराम खाकरे जी, मनोहर बुहारे देवीराम पवार, रामसिंग रघुवंशी, विनोद डोंगर्डिया, राकेश बिहारे, महेंद्र कासलेकर, सहित मंडल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.