कल बैतूल में किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल का दौरा कार्यक्रम

प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल 12 नवंबर को बैतूल जिले के भ्रमण पर रहेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री श्री पटेल प्रात: 10 बजे सर्किट हाउस बैतूल पहुंचेंगे एवं प्रात: 10.15 बजे स्व. श्रीमती मधुलिका गर्ग अग्रवाल की स्मृति में कोठी बाजार में आयोजित कैंसर शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री पटेल प्रात: 11.15 बजे बैतूल से आमला के लिए प्रस्थान करेंगे एवं प्रात: 11.45 बजे आमला पहुंचेंगे। वे यहां चिकित्सालय भवन (लागत राशि 5 करोड़) एवं शासकीय अंबेडकर महाविद्यालय भवन (लागत राशि 2.50 करोड़) के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री पटेल दोपहर 12.45 बजे आमला से चिचोली के लिए प्रस्थान करेंगे एवं दोपहर 2.15 बजे चिचोली पहुंचेंगे। वे यहां नगर परिषद चिचोली के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् श्री पटेल सायं 6 बजे इटारसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Kamal Patel

Leave A Reply

Your email address will not be published.