अगर आपके गांव या अन्य कही डेम में प्लेट नही लगी है तो इन नम्बरो पर करे तुरंत फोन

स्टाप डेमों में कड़ी-शटर नहीं लगी होने पर दें सूचना
—————————————————-
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिलाष मिश्रा ने जिले के ग्रामीणों से अपील की है जल संरक्षण की दृष्टि से जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में बहते हुए जल को रोकने के लिए निर्मित स्टाप डेमों में कड़ी-शटर नहीं लगे हैं तो इसकी सूचना कार्यालयीन समय में दूरभाष/व्हाट्सएप नंबर पर दी जा सकती है।

स्टाप डेमों में कड़ी-शटर नहीं लगे होने की जानकारी संकलन के लिए अधिकारी/कर्मचारी को नामांकित किया गया है इनमें जिला पंचायत के स्टेनो श्री राजेश मिश्रा के मोबाइल नंबर-9425671078, अन्वेषक श्री अशोक श्रीवास मोबाइल नंबर 9893226880 एवं सीनियर डाटा मैनेजर श्रीमती रानी शाक्य के मोबाइल नंबर 8319108960 पर सूचना दी जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.