ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर दिनांक 1/11/ 2022 से 7/11/ 2022 तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कार्यरत जिले एवं विकास खंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए इसी संदर्भ में विद्युत विभाग शाहपुर के सहयोग से दिनांक 7 /11/ 2022 संस्था की नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा ग्राम चोपना मार्केट में बिजली बचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां के माध्यम से जन समुदाय को जागरूक किया तथा कोविड-19 संबंधित वैक्सीन की महत्ता एवं सुरक्षित रहने के लिए बूस्टर डोज लगवाना भी जरूरी है। एल ई डी बल्ब के उपयोग से किस प्रकार बिजली की खपत कम होगी। विद्युत विभाग से कार्यक्रम में श्रीमान सुनील मंडले,ए, ई,बैतूल, श्रीमान संदीप मेश्राम, श्रीमान गोविंदराव डोंगरे जे ई श्रीमान लालमन बेले ए एल एच श्रीमान, देव राव धोटे एल एच के साथ सुभाष चंद्र हलधर, जगदीश शर्तें पवन मगरे, देवेंद्र एवं सुभाष वर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया संस्था की नुक्कड़ नाटक टीम श्री संतोष हनोते, राखी जैन, अनोज यदुवंशी, भागरती, सुनील दरवाई, बिंदेश्वरी चंद्रवंशी द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा तथा जन समुदाय द्वारा अत्याधिक सराहा गया। साथ ही कलाकारों की प्रशंसा की गई।
