पिपरी गांव एवं कॉलेज को मुख्य सड़क से जोड़ने की मांग सांसद को सोपा ज्ञापन

कान्हावाडी के पूर्व सरपंच नरेंद्र उईके और जनपद सदस्य प्रदीप विश्वास ने पिपरी गांव से कॉलेज भवन होते हुए मुख्य सड़क तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क बनाने की मांग क्षेत्रीय सांसद डीडी उईके से की है। दिए गए ज्ञापन में बताया कि पिपरी गांव तक प्रधानमंत्री सड़क बनी हुई है लेकिन घोड़ाडोंगरी सारणी मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए इस गांव के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पिपरी से कॉलेज होते हुए प्रधानमंत्री सड़क का विस्तार किया जाता है तो इससे गांव के लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कत दूर हो जाएगी वही कॉलेज आने जाने वाले विद्यार्थियों एवं पालकों को भी सुविधा होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.