मध्‍यप्रदेश स्‍थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम श्रृंखला अंतर्गत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

जिला खेल और युवा कल्‍याण विभाग बैतूल द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशन में 1 नवंबर मध्‍यप्रदेश स्‍थापना दिवस पर 1 से 7 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रम श्रृंखला अंतर्गत खिलाडियों को प्रोत्‍साहित करने के उद्देश्‍य से विकासखण्‍ड स्‍तर पर दिनांक 3 से 7 नवंबर 2022 तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कबडडी, व्‍हॉलीबॉल, एथलेटिक्‍स, रस्‍साकसी में बालक-बालिका खिलाडियों नें उत्‍साहपूर्वक भाग लिया।
दिनांक 07.11.2022 को विकासखण्‍ड बैतूल में कबडडी एवं रस्‍साकसी खेल का आयोजन मेजर ध्‍यानचंद हॉकी स्‍टेडियम पर किया गया। आयोजन के उद्घाटन सत्र में पूर्व हॉकी संघ अध्‍यक्ष श्री प्रदीप खंडेलवाल, श्री मुकेश वर्मा वरिष्‍ठ हॉकी खिलाडी, सुश्री नीलिमा पीटर, क्रीडा अधिकारी, शा. जे.एच.महाविधालय, श्री रवि लोट, अध्‍यक्ष खेल प्रकोष्‍ठ बैतूल उपस्थित रहे। श्रीमती पूजा कुरील, जिला खेल और युवा कल्‍याण अधिकारी, द्वारा कार्यक्रम की विस्‍तृत जानकारी अतिथियों एवं खिलाडियों को दी। श्री प्रदीप खंडेलवाल जी नें कबडडी, एवं रस्‍साकसी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुये प्रतियोगिता आरंभ किये जाने की औपचारिक घोषणा की म.प्र.गान के पश्‍चात प्रतियोगिता का प्रारंभ हुआ। आयोजित कबडडी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं की 19 टीमों नें भाग लिया। इसी प्रकार रस्‍साकसी में भी बालक एवं बालिकाओं की 19 टीमों नें भाग लिया। कबडडी प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम- बालक वर्ग में विजेता टीम-जिला कबड्डी संघ . एवं उपविजेता टीम- खेल कबडडी टीम.. एवं बालिका वर्ग में विजेता टीम केकेसी बैतूल.एवं उपविजेता टीम कन्या महाविद्यालय रही। इसी प्रकार रस्‍साकसी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विजेता टीम खेल कबड्डी टीम एवं उपविजेता टीम जिला कबड्डी संघ टीम रही। बालिका वर्ग में विजेता टीम जे.एच. कालेज एवं उपविजेता टीम के.एस.पी.कन्या शिक्षा परिसर .रही।
मध्यप्रदेश स्‍थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम श्रंखला अंतर्गत मेजर ध्‍यानचंद स्‍टेडियम पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर मुख्‍य अति‍थि के रूप में माननीय श्री डी.डी.उईके, सांसद बैतूल एवं विशिष्ट अतिथि श्री विकास मिश्रा अधयक्ष गंज मंडल , श्री अतीती पवार अधयक्ष नागरिक बैंक , श्री रवि लोट। अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ , श्री शारीक खान, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उपस्थि‍त रहे।
समापन अवसर पर पुरूस्‍कार वितरण समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का खेल और युवा कल्‍याण विभाग द्वारा स्‍वागत किया गया एवं मुख्‍य अतिथि एवं विशिष्‍ट अतिथियों के माध्‍यम से विकासखण्‍ड बैतूल में आयोजित कबडडी एवं रस्‍साकसी खेलकूद प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता एवं उपविजेता रही टीमों को ट्रॉफी से पुरूस्‍कृत किया गया। अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री रामनारायण शुक्‍ला, समन्‍वयक खेल युवा कल्‍याण द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।
आयोजन को सफल बनाने में खेल और युवा कल्‍याण विभाग के प्रशिक्षक, समन्‍वयक एवं स्‍टॉफ, अन्‍य संस्‍थाओं से आए आफिशियल्‍स का विशेष सहयोग रहा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.