जो आवेदन अस्वीकृत किए गए है, उन पर एक बार पुन: विचार कर लें : कलेक्टर
#मुख्यमंत्री_जन_सेवा_अभियान
प्राप्त आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करें
————————————–
कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे- कलेक्टर
———————————————————-
कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करने के विभागीय एवं क्लस्टर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
सोमवार को आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विभागवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो आवेदन अस्वीकृत किए गए है, उन पर एक बार पुन: विचार कर लें। यदि आवेदन स्वीकृत किया जाना संभव है तो उस पर स्वीकृति दी जाए। योजनाओं से संबंधित विभाग भी यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग से संबंधित प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण शीघ्रता से हो जाए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में भी अपेक्षित प्रगति लाई जाए।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।