सांसद डी.डी उईके ने जन्मदिन के अवसर पर फाइनल मैच के सभी खिलाडियों को अपनी ओर से उपहार भेंट किये
बालक में नर्मदापुरम 4-1 ग्वालियर से विजय
बालिका में ग्वालियर ने 3-0 से भोपाल को हराया

बैतूल:-66 वी राज्य स्तरीय शालेय अंडर 19 बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया जिसमें बालिका वर्ग में ग्वालियर सम्भाग ने भोपाल सम्भाग को 3-0 से एक तरफा मुकाबले में हराया ग्वालियर की अक्षरा ने 2 गोल और प्रेरणा ने 1 गोल किये
बालक वर्ग का फाइनल मैच में नर्मदापुरम सम्भाग ने 4-1 से ग्वालियर सम्भाग पर एक तरफा जीत दर्ज की जिसमें नर्मदापुरम के खिलाड़ी फलेश कावरे ने 2 गोल, अर्पित और सिद्धार्थ ने 1-1 गोल किए जबकि ग्वालियर के अवतार ने 1 गोल किया
सांसद डी डी उईके का भाजपा खेल प्रकोष्ठ की ओर से मेदान पर केक काट कर मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन बनाया और सभी खिलाडियों को सांसद डी.डी उईके की ओर से फाइनल विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाडियों को उपहार में टीशर्ट-नेकर सेट प्रदान किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बैतूल- हरदा-हरसूद के सांसद दुर्गादास उईके,नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर,एडीएम जैसवाल,उपाध्यक्ष न.पा महेश राठौर,मोहित गर्ग,अतीत पवार,आनंद प्रजापति,अरुण सिंह किलेदार,कायम कावरे,जिला पंचायत सदस्य शेलेन्द्र कुंभारे,मण्डल अध्यक्ष विकास मिश्रा,राजू पवार, डिस्टिक कमांडेंट होम गार्ड
शकील आजमी,प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी संजीव श्रीवास्तव,डीपीसी सुबोध शर्मा, जिला खेल अधिकारी धर्मेंद्र पवार,खेल युवा कल्याण डीएसओ पूजा कुरील, भाजपा खेल प्रकोष्ठ रवि लोट,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवीय,कोषाध्यक्ष फरीदा हुसैन,कार्यालय मंत्री वर्षा खाड़े,मण्डल अध्यक्ष नीलिमा वागद्रे,शारदा पाटिल,सरिता रघुवंशी,शैली चौहान,राजा सूर्यवंशी, युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल राजपूत,सौरभ सूर्यवंशी,शारिक खान, राम नारायण शुक्ला,राधे लाल बनखेड़े,जगदीप वर्मा,
उपस्थित थे