491 इकाईयों को बंद करने के निर्देश
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण पर सख्त कार्रवाई करते हुए आठ हजार पांच सौ 80 इकाईयों की जांच की है और चार सौ 91 इकाईयों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि हरियाणा में एक सौ 18 उत्तर प्रदेश में 211 और राजस्थान में 52 इकाईयों को संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि आयोग संबंधित प्रावधानों और आदेशों को लागू करने के लिए सख्त कदम उठाएगा। वायु प्रदूषण रोकने के लिए इन प्रावधानों को गंभीरता से देखा जा रहा है। आयोग ने न केवल इकाईयों को बंद करने के आदेश दिए हैं बल्कि जुर्माना लगाया है और अभियोजन शुरू किया है। आयोग ने चालीस निरीक्षण दलों और उड़नदस्तों का गठन किया है।







