दिल्ली में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश के हुमैद शकील को किया गया सम्मानित।

 

राजधानी दिल्ली में आयोजित “एक शाम भारत यात्रियों के नाम” सम्मान समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने भारत जोड़ो यात्रियों को सम्मानित किया। दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में आयजित इस समारोह में भोपाल के युवा कांग्रेस नेता हुमैद शकील को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मानित किया गया।

हुमैद शकील भोपाल की नरेला विधानसभा से चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। भोपाल से सांवेर तक अपने सभी साथी पदयात्रियों के साथ चलते हुए सांवेर में “भारत जोड़ो यात्रा” में शामिल हुए थे। शकील ने बताया कि यह पदयात्रा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ओर से उनके नेता श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को समर्पित थी। इस पदयात्रा में नरेला विधानसभा के सभी साथियों का साथ ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति थी।

Comments are closed.