भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया

मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 
_________________________
भोपाल ।
*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती* के शुभ अवसर पर *भारत जोड़ो पदयात्रा* कार्यक्रम का आयोजन किया।

माननीय *कमलनाथ जी* – प्रदेश अध्यक्ष (पी. सी. सी.) एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार, मान. सज्जन सिंह वर्मा जी के आव्हान पर मध्य कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री प्रदीप अहिरवार जी *एवं श्री महेश नँदमेहर जी – जिला अध्यक्ष – अ. जा.वि. भोपाल* के नेतृत्व में पुरानी विधानसभा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर पदयात्रा का आयोजन किया जो कि पुलिस कंट्रोल रूम से जिला न्यायालय रोड़ से डीबी मॉल होते हुए, बोर्ड ऑफिस चौराहा पर *भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी* की प्रतिमा पर माल्याअर्पण कर पदयात्रा समाप्त की गई।
अतः आयोजन में भोपाल संभाग प्रभारी हेमंत नरवरिया , रमेश चंद्र बकोरिया , धर्मेंद्र खटीक , डा देवेन्द सूर्यवंशी मूलचन्द मेधोनिया , श्रीमती सीमा राठोर , नोमेश नंदमेहर, जगन्नाथ अहिरवार, विजय अहिरवार, एवं समस्त कांग्रेस के सम्माननीय पदाधिकारीगण – कार्यकर्तागण एवं कांग्रेस समर्पित समस्त साथीगण पदयात्रा मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.