मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल
___________________________
बालाघाट। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के शहडोल जिला प्रभारी नियुक्त होने के बाद अजय सुखदेवे का मित्रमण्डल द्वारा भव्य स्वागत किया गया,दीनदयाल पुरम में जिले के प्रतिष्ठित उद्योगपति संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में अविनाश लिल्हारे लोधी,संदेश नगपुरे,दीपक लिल्हारे,जितेंद्र गौतम एवं नरेश नारनौरे सहित अन्य सामाजिक बंधुओं ने गमछा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अजय सुखदेवे का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद नगर के वार्ड क्रमांक-7 में चंद्रकांत जायसवाल के नेतृत्व में वार्डवासियों ने गमछा एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
भूपेंद्र सुहागपुरे एवं सभापति भुनेश्वर रजक ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की।