35 फीट ऊंची बर्फ जैसी पहाड़ी पर विराजित है नौ देवियां – उत्सव

*मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी नौ चैतन्य देवियों की झांकी*
👉 35 फीट ऊंची बर्फ की पहाड़ी पर विराजित है नौ देवियां
👉 20 मिनट से भी अधिक समय तक एकाग्र बैठी रहती है राजयोगी कन्याएं

शहर में नवरात्रि महोत्सव बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। नव दुर्गा के विशाल पंडाल बड़ी बड़ी प्रतिमाओं और साज सज्जा के साथ सभी नगर वासियों का मन लुभा रहे हैं। वहीं शहर से बाहरी छोर पर बाटामा में लगी नव चैतन्य देवियों की झांकी सभी का मन अपनी और खींच कर मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित झांकी में 35 फीट ऊंची बर्फ की पहाड़ी पर विराजित नौ देवियां मंत्र उच्चारण के साथ भिन्न-भिन्न रीति से प्रकट होती है। साथी महिषासुर नामक राक्षस वध का ड्रामा इसे मनोहारी बना रहा है। 20 मिनट का लाइट एवं साउंड के संयोजन से बना यह शो सभी भक्तों को भावविभोर कर देता है और सभी इस मनोहारी दृश्य को अपने मोबाइल से कैमरे में कैद करने लग पड़ते हैं । ब्रह्माकुमारी बैतूल सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू बहन ने बताया कि इस चैतन्य देवी झांकी में जो बहने देवी स्वरूप में विराजित है यह सभी बाल ब्रह्मचारिणी ब्रम्हचर्य का आजीवन पालन करने वाली ब्रह्माकुमारी बहने हैं जो प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर परमात्मा से योग लगाती है तपस्या करती है इसलिए झांकी में मूर्ति समान दिखाई देती है । इस झांकी को आयोजित करने का उद्देश्य सभी भक्तों को नवरात्रि के त्यौहार का आध्यात्मिक रहस्य बताना है । इसमें बताया गया है कि यह सभी शिव शक्तियां परमात्मा शिव से प्रकट होती है। यह कन्या अपनी योग शक्ति से ज्ञान की शक्ति से आसुरी वृत्तियों को मार कर मानव मन मैं देवत्व को जगाती है इसलिए भारत की यह बेटियां कालांतर में जगत माता जगदंबा मां भवानी कहला कर याद की जाती है। वर्तमान समय शिवरात्रि काल चल रहा है साथ ही साथ नवरात्रि काल भी चल रहा है क्योंकि निराकार परमात्मा शिव प्रकट होकर ब्रह्माकुमारी बहनों से विश्व परिवर्तन का यह अनूठा कार्य करा रहे हैं। इस कार्यक्रम की निर्देशिका संचालिका ब्रह्मा कुमारी सुनीता बहन ने बताया की आज अष्टमी के दिन 108 आरती की थाली सजा कर सभी नर नारी इस पंडाल में नव दुर्गा की आरती उतारेंगे साथ ही 30 फीट ऊंचा शिवलिंग दर्शन का लाभ लेंगे। शहर के सभी गणमान्य प्रतिष्ठित नागरिक एवं नर नारियों ने आकर मां भगवती दर्शन किया है और ब्रह्माकुमारीज के इस प्रदर्शन को सराहा है। यह झांकी 4 अक्टूबर तक लगी रहेगी सभी भक्तगण प्रतिदिन शाम 7:30 से 11:00 बजे के बीच आकर के इस झांकी का दर्शन कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.