आज विश्‍व गेंडा दिवस है

आज विश्‍व गैंडा दिवस है। इस अवसर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने कहा कि एक सींग वाले गैंडो के संरक्षण में भारत का लंबा इतिहास रहा है, जो गर्व की बात है। एक ट्वीट में श्री यादव ने कहा कि पिछले दो दशक में काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान में गैंडो का शिकार बहुत कम हो गया है। वन मंत्री ने कहा कि सरकार गैंडो की प्रजाति के संरक्षण के लिए वचनबद्ध है। उन्‍होंने इस कार्य में लगे सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की।
 
विश्‍व गैंडा दिवस 2011 से हर वर्ष 22 सितम्‍बर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्‍य गैंडो की सभी प्रजातियों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.