भारत को तोड़ने का पाप 1947 में कांग्रेस ने किया छिंदवाड़ा में बोले शिवराज

छिन्दवाड़ा के सौंसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा में सहभागिता की। आज कांग्रेस के राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। भारत को तोड़ने का पाप 1947 में कांग्रेस ने किया, इतिहास इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। भारत को तोड़ने वाले आज भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली और संपन्न एवं समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है।

मेरे बच्चों, हम सीएम राइज स्कूल बना रहे हैं, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी; लैब, लायब्रेरी और स्मार्ट क्लास भी होगी। बेटे-बेटियों, तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मैं कटिबद्ध हूं। सौंसर की जनता को मैं आज यह वचन देना चाहता हूँ कि चाहे कॉलोनियों में मिनी गार्डन हों, सुविधायुक्त आंगनबाड़ी हो, शहर के बस स्टैंड को फिर से बनाने का मामला हो। अलग-अलग जितने भी काम आपने सोचे हैं, उनको पूरा करने के लिए पैसे की कमी नहीं आने दूंगा। मैं आपसे निवेदन करने आया हूं कि सौंसर के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाइये और विकास की जिम्मेदारी मुझे सौंप दीजिए। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.