Durghtna इंदौर खंडवा यात्री बस नदी में गिरी

धनगांव के पास मंगलवार शाम ओवर टेक करते समय तेज रफ्तार बस (एमपी 09-एफए 6658) भूतिया पुल से सतसोई नदी में गिर गई। हादसे में शिक्षिका और एक अन्य यात्री की मौत हो गई और 23 यात्री घायल हो गए। इन्हें धनगांव और सनावद के अस्पताल में भर्ती किया गया है। शिक्षिका स्कूल से घर लौट रही थी। बस में 40 से अधिक यात्री थे। ये सनावद, बड़वाह, चैनपुर, इंदौर और खंडवा क्षेत्र के हैं।खंडवा से इंदौर यात्री बस स्टेट हाईवे नंबर 27 पर भूतिया नदी में गिर गई। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि एक महिला अतिथि शिक्षक सहित दो बस यात्रियों की मृत्यु हो गई है जबकि आधे से ज्यादा यात्रियों को गंभीर चोट आई है। घटनास्थल पर 7 एंबुलेंस भेजी गई हैं। घायलों को धनगांव और सनावद के अस्पताल लाया गया है।खंडवा से एसपी विवेक सिंह और कलेक्टर अनूप कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। एसपी विवेक सिंह के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद मदद के लिए पुलिस बल और रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया। इसी दौरान खंडवा और सनावद अस्पताल में इमरजेंसी के लिए मैसेज दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के पहुंचने से पहले आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने ही नदी में पड़ी हुई बस से यात्रियों को बाहर निकाला।  बस में करीब 50 यात्री सवार थे। पलटने के बाद बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पहिए ऊपर आ गए। घटना में 5 लोगों की मौत की खबर है। करीब 17 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एबंलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने इंदौर से खंडवा जा रही यात्रियों से भरी बस के नदी में गिरने से हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.