applications invited शासकीय महिला आईटीआई में 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में पहले आओ-पहले पाओ राउंड प्रवेश अंतर्गत 10 सितंबर तक नवीन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही पूर्व के रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार के इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्भी किसी भी कियोस्क पर जाकर करा सकते हैं। आवेदक 05 सितंबर से 10 सितंबर तक पहले आओ-पहले पाओ राउंड के तहत स्वयं उपस्थित होकर इच्छित व्यवसाय में रिक्त सीटों के विरूद्ध प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। रिक्त सीटों की जानकारी एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। पहले आओ-पहले पाओ राउंड अंतर्गत खाली सीटों पर पुरूष आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.