भारत और अमेरिका का संयुक्त विशेष बल अभ्यास

भारत और अमेरिका का संयुक्त विशेष बल अभ्यास हिमाचल प्रदेश के बकलोह में संपन्न

भारत-अमरीका संयुक्त विशेष बल अभ्यास – वज्र प्रहार-2022 आज हिमाचल प्रदेश के बाकलोह में सम्पन्न हो गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के संदर्भ में दोनों देशों में उभर रही सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए अमरीका के विशेष बलों के साथ अभ्यास करना महत्वपूर्ण है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास से दोनों देशों के विशेष बलों के बीच परम्परागत मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूती मिली है।वार्षिक रूप से होने वाला यह अभ्यास प्रति वर्ष बारी-बारी से भारत और अमरीका में होता है। दोनों देशों के विशेष बलों को 21 दिन तक चलने वाले संयुक्त अभ्यास में संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अंतर्गत हवाई अभियान, विशेष अभियान और आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाने का अवसर उपलब्ध होता है। दोनों देशों के विशेष बलों ने अभ्यास के दौरान हासिल किए गए लक्ष्यों और अनुभवों पर संतोष व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.