पाकिस्तान में आपातकाल की घोषणा की गई

पाकिस्तान सरकार ने कल अत्‍यधिक वर्षा के कारण आई बाढ़ को देखते हुए देश में आपातकाल की घोषणा की है। वर्षा और बाढ़ की घटनाओं में अब तक 937 लोग मारे गए हैं और तीन करोड़ लोग बेघर हो गये हैं।
 पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा है कि बारिश और बाढ़ ने अब तक 343 बच्चों सहित 937 लोगों की जान ले ली है। सिंध प्रांत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। बाढ़ से सिंध और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
     सिंध प्रांत के 23 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से राहत कार्यों में मदद का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.