Suspended : 8 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने निर्माणाधीन कारम बांध में हुई लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में बांध निर्माण से जुड़ी दो कंपनियों को ब्लेक लिस्टेड किया जा चुका है।

मुख्य अभियंता श्री सी.एस. घटोले, अधीक्षण यंत्री जल संसाधन श्री पी. जोशी, कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. निनामा, एसडीओ श्री वकार अहमद सिद्दीकी, उप यंत्री श्री विजय कुमार जत्थाप, उप यंत्री अशोक कुमार, उप यंत्री श्री दशाबंता सिसोदिया और उप यंत्री श्री आर.के. श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.