भीम सेना ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान

संविधान संगोष्ठी और सम्मान समारोह-2022 का भव्य आयोजन
बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर दी प्रस्तुति, संविधान का पालन करने की दिलाई शपथ
फोटो-
बैतूल। भीम सेना ने कांति शिवा गंज में संविधान संगोष्ठी और सम्मान समारोह-2022 का भव्य आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दुर्गा दास उईके, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, एड एसपी नीरज सोनी, प्रभात मिश्रा, डीपीओ वर्मा, जीपी शशिकांत नागले, पत्रकार राधेश्याम सिन्हा, एमटी बोरकर, एनके मांडवे, देवेश्वरी मरकाम मौजूद रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने संविधान निर्माता डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के छायाचित्र समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। तत्पश्चात भीम सेना ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से भव्य सम्मान किया।
भीम सेना जिला अध्यक्ष रवि सिंगारे ने बताया कि समारोह के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को अतिथियों ने सील्ड व स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
–भारतीय संविधान का करना चाहिए सम्मान–
समारोह को संबोधित करते हुए आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि भारतीय संविधान जरूर लचीला हो सकता है, किंतु संविधान की व्यवस्था बहुत कठोर है, उल्लंघन करने वालो की खैर नहीं करता। इसलिए भारतीय संविधान का सम्मान करना चाहिए। सांसद उईके ने कहा कि संविधान संगोष्ठी और सम्मान कार्यक्रम में भीम सेना ने सम्पूर्ण संगठनों को महत्ता दी और मंच पर सम्मानित किया, जो निश्चित ही सराहनीय है। इसके अलावा नेशनल यूथ पार्लियामेंट की नेशनल जीत हासिल करने वाली करुणा मासतकर ने संविधान की गरिमा पर प्रकाश डाला।
–उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान–
जिला अध्यक्ष ने बताया कि वनकर्मियों ने 15 अगस्त पर सरकार को इनाम वापसी कर दिया, जिस पर अमित साहू रेंजर और उनकी टीम का सामाजिक स्तर पर सम्मान किया गया। संविधान संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह की मुख्य भूमिका पंकज अतुलकर ने निभाई और सभी समुदायों के सामाजिक संगठनों को मंच पर सम्मानित कर एकता की मशाल पेश की। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि सिंगारे एवं काशीनाथ वाघमारे, नितिन अग्रवाल ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में लाडो फाउंडेशन के अनिल यादव, राष्ट्रीय हिन्दू सेना दीपक मालवीय, समाज सुधारक गौरी बालापूरे, सागर करकरे, मीरा एंथोनी, वंदना झरबड़े, रमा आई उत्थान समिति मीना पाटिल, जसवंती चौकीकर वरिष्ठ नागरिक संगठन एलएल नागले, समस्त सामाजिक न्यायिक व्यवस्था के लोक अभियोजन अधिकारियों, अधिवक्ता संघ बैतूल, नगर पालिका के कर्मचारियों, पुलिस विभाग के कर्मचारियों, वन विभाग के कर्मचारियों, राजस्व विभाग के कर्मचारियों, जिला चिकित्सालय, नगर रक्षा समिति, आबकारी विभाग के कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.