नर्मदा नदी का जल स्तर पिछले दो घंटे से 967.50 फीट पर बना हुआ है

कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह निरंतर सेठानी घाट से बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि नर्मदा नदी का जल स्तर पिछले दो घंटे से 967.50 फीट पर बना हुआ है।

कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री वी के जैन ने बताया कि तवा डैम के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। वहीं सांडिया घाट पर भी रात्रि 11:00 बजे का डिस्चार्ज 13000 क्यूमेक्स रहने पर सेठानी घाट का जलस्तर स्थिर रहने की संभावना हैं।

उन्होंने बताया कि रात्रि 11 बजे, सांडिया घाट का जल स्तर 311.95 mtr, डिस्चार्ज 13000 क्यूमेंक्स है, वर्तमान की स्थिति अनुसार 10 बजे से 11 बजे तक (एक घंटे मैं )मात्र 260 क्यूमेंक्स की बढ़ोतरी हुई है। इसके अनुसार अब अगले एक घंटे बाद रात्रि 12 बजे जल स्तर (Constant )स्थिर हो जायेगा, अतः अनुमान अनुसार, सेठानी घाट पर जल स्तर बढ़ने की सम्भावना न्यून रहेगी।

रात 9 बजे के अनुसार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.