उच्च शिक्षा मंत्री डॉ . मोहन यादव जी द्वारा मिला आराधना मालवी को सम्मान

इंटरनेशनल दिव्य परिवार सोसाइटी एक सांस्कृतिक संगठन है, जिसके द्वारा एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए विगत 7 वर्षों में देश के 27 राज्यों में भव्य आयोजन किये गए हैं। इन आयोजनों में संस्था की पाक्षिक पत्रिका चाणक्य वार्ता द्वारा राज्य विशेषांकों का प्रकाशन किया जाता है, जिसमें उस राज्य के विविध क्षेत्रों पर शोधात्मक लेख प्रकाशित होते हैं। साथ ही संस्था उस राज्य के ख्याति प्राप्त व्यक्तियों, जिन्होंने प्रदेश के विकास में योगदान दिया है, उन्हें आचार्य चाणक्य सम्मान भी प्रदान करती है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन में शनिवार 20 अगस्त 2022 को सायं 3.30 बजे चाणक्य वार्ता के मध्यप्रदेश विशेषांक का विमोचन एवं आचार्य चाणक्य सम्मान-2022 प्रदान किये जायेंगे। इस समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल हैं। मंच पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, वरिष्ठ साहित्यकार श्री लक्ष्मीनारायण भाला, चाणक्य वार्ता समूह के अध्यक्ष डॉ. अमित जैन, प्रो. अवनीश कुमार, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवेन्द्र दीपक, चाणक्य वार्ता के पूर्वी क्षेत्र प्रभारी श्री प्रकाश बेताला, मध्यप्रदेश प्रभारी श्री लखनलाल चौरसिया व मध्यप्रदेश ब्यूरो चीफ विनोद ‘कुशवाहा उपस्थित रहेंगे। आदि इस भव्य समारोह में आचार्य चाणक्य सम्मान-2022 संस्थागत श्रेणी में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय तथा मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी को, मरणोपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेठ वरदीचंद जैन को, व्यक्तिगत श्रेणी में आईसेक्ट के चेयरमैन डॉ. संतोष चौबे, वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी, भील कलाकार पद्मश्री श्रीमती भूरीबाई, कथाकार डॉ. मुकेश वर्मा, विख्यात पत्रकार डॉ. जवाहर कर्नावट, जनजातियों के उत्थान के लिए कार्यरत समाजसेवी श्री सुनील शर्मा, वरिष्ठ लेखक श्री सुनील सक्सेना, सुषमा महिला जनकल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति की अध्यक्षा समाजसेवी आराधना मालवी, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने वाले समाजसेवी मनीष अग्रवाल व शोधकर्ता डॉ. मुरली मनोहर को दिया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.