राठौर समाज की महिलाओं ने मनाया हल्दी कुमकुम कार्यक्रम
रानीपुर। राठौर समाज की महिलाओं ने रानीपुर में मातृशक्ति मिलन समारोह और हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया सर्वप्रथम राठौर समाज की अध्यक्ष शर्मिला राठौर उपाध्यक्ष नमृता राठौर सचिव भारती राठौर सुधा राठौर शोभा राठौर अनीता राठौर रत्ना राठौर किरण राठौर सीमा राठौर करुणा राठौर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी वहीं खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुई इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाया इस अवसर पर राठौर समाज की महिला सचिव भारती राठौर ने कहा कि हल्दी कुमकुम का आयोजन ऐतिहासिक समय से चला आ रहा है कहा जाता है कि जब राजा महाराजा युद्ध पर जाते थे तो महीनों सालों तक घर नहीं आते थे संक्रांति पर सूर्य की यात्रा उत्तरायण में शुरू होती है जो कि बहुत शुभ माना जाता है और इस दिन से दिन तिल तिल बढ़ता है इसलिए वसंत पंचमी राजाओं की पत्नी द्वारा हल्दी कुमकुम का आयोजन किया जाता है हल्दी कुमकुम अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह से मनाते हैं कार्यक्रम का संचालन नमृता राठौर और आभार सचिव भारती राठौर ने व्यक्त किया इस दौरान राठौर समाज की अन्य महिलाएं भी उपस्थित थी







