घोड़ाडोंगरी में मकान जलकर हुआ खाक : देखे वीडियो

Due to short circuit, the whole house was gutted due to fire in a house, according to the information received, the residents of Ward No. 1

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 1 चंद्रशेखर आजाद वार्ड मैं शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में लगी आग के कारण पूरा मकान जलकर खाक हो गया मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 1 के निवासी मालती धुर्वे पति पिंकू धुर्वे ने बताया कि बिजली के तार में स्पार्किंग के कारण उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई।देखे वीडियो

 

गर्मी के दिन और बांस और बल्ली से बनी झोपड़ी ने एकाएक आग पकड़ ली जैसे तैसे जान बचाकर बच्चों को लेकर घर से बाहर निकले । वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद मुकेश मेश्राम वार्ड क्रमांक 2 के विकास सोनी सहित मोहल्ले के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन पानी की कमी और गर्मी के दिनों के कारण आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका और पूरी गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया । घर में रखे कपड़े राशन सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

इस बन्दे को जीते जी निपटा दिया : बैतूल की कहानी – देखे वीडियो

वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद मुकेश मेश्राम वार्ड क्रमांक 2 के विकास सोनी ने बताया कि पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए तहसीलदार पटवारी को जानकारी देकर शासन स्तर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा नगर परिषद में पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिल सके इसके लिए प्रयास किया जाएगा

लाखों खर्च होने के बाद भी पानी को मोहताज बैतूल के लोग : देखे वीडियो