पार्टी ने बड़ी जवाबदारी देते हुए आकांक्षी विधानसभा जुन्नारदेव का प्रभारी बनाया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

 

political news

घोड़ाडोंगरी । जिले के युवा आदिवासी नेता और भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके को पार्टी ने बड़ी जवाबदारी देते हुए आकांक्षी विधानसभा जुन्नारदेव का प्रभारी बनाया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा प्रदेश संगठन प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की सहमति की गई है। उन्हें संगठन की योजना अनुरूप चुनाव तक इस विधानसभा में कार्य करते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने की जवाबदारी सौंपी गई है।

घोड़ाडोंगरी विधानसभा की हारी सीट जीते कैसे

उन्हें तत्काल प्रभाव से जुन्नारदेव विधानसभा में आकांक्षी विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्य शुरू करने को कहा गया है। गौरतलब है कि भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों को जीतने का लक्ष्य तय कर यहां प्रदेश के चुनिंदा नेताओं को आकांक्षी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। बैतूल जिले में भी चार हारी हुई सीटों में से बैतूल विधानसभा में भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर, घोड़ाडोंगरी विधानसभा में भोपाल के वरिष्ठ नेता चेतन सिंह, मुलताई विधानसभा में भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान और भैंसदेही में वरिष्ठ नेता विजय झाँझरी को आकांक्षी विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

रंगपंचमी पर महुआ – भांग और अंग्रेजी का कॉकटेल

पार्टी की इस महत्वपूर्ण योजना में दीपक उईके को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा की जुन्नारदेव विधानसभा का आकांक्षी विधानसभा प्रभारी बनाया जाना सम्मान की बात तो है ही साथ ही दीपक पर प्रदेश नेतृत्व के विश्वास को भी प्रदर्शित करता है।

रंगपंचमी पर एक साथ थिरके कांग्रेस – भाजपा अध्यक्ष : देखे वीडियो

Get real time updates directly on you device, subscribe now.