गुणवंंत बाबा सेवा समिति के सेवादारों ने पदयात्रियों के लिए भोजन एवं अल्पाहार की व्यवस्था की
बैतूल। गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति, रानीपुर द्वारा संचालित जन चेतना पंच परिवर्तन पदयात्रा में सामाजिक जागरण के साथ सेवा और सहयोग की भावना भी देखने को मिल रही है। यात्रा में शामिल पदयात्रियों एवं सहभागियों के लिए विभिन्न सेवाभावी लोगों द्वारा भोजन एवं अल्पाहार की व्यवस्था की जा रही है।
इसी क्रम में गुणवंत बाबा सेवा समिति के भक्त सेवादारों द्वारा पदयात्रियों के लिए भोजन एवं अल्पाहार की व्यवस्था में सहयोग किया गया। इस सेवा कार्य में प्रदीप नागले, राकेश, मंजीत शिह, पंडित दीपक अंगत एवं काका हिरवाल सहित अन्य सेवादारों का सहयोग रहा। उनके इस सेवा भाव से पदयात्रियों को सुविधा मिली और सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।
पदयात्रा का उद्देश्य गाँव-गाँव तक पंच परिवर्तन के पाँच आयामों—सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व-आधारित जीवन तथा नागरिक कर्तव्यबोध एवं शिष्टाचार का संदेश पहुँचाना है। इसके माध्यम से नशामुक्ति, गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सद्भाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
यह अभियान इस बात का संदेश देता है कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए केवल विचार ही नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी का भाव भी आवश्यक है।
